त्रिपुरा के कैलाशनगर थाने में पुलिस हिरास में सदिग्ध परिस्थियों में व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 03:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क। त्रिपुर में उनाकोटी जिले के कैलाशहर थाने में कथित तौर पर पुलिस हिरासत के दौरान 65 वर्षीय मोनीर मिया की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। इस घटना से त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के गौरनगर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले देवराछारा इलाके में तनाव फैल गया है। मोनीर मिया देवराछारा एडीसी गांव के वाडर् संख्या तीन के निवासी थे और दिहाड़ी मजदूरी करते थे। उनके खिलाफ अपनी तलाकशुदा पत्नी को भरण-पोषण देने में कथित रूप से विफल रहने के कारण एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

कैलाशहर पुलिस थाना की पुलिस ने गुरुवार रात करीब दो बजे मोनीर मिया को उसके घर से गिरफ्तार किया और उसे थाने ले गई। मृतक के परिजनों ने दावा किया कि गिरफ्तारी के समय पुलिसकर्मी नशे में थे और उन्होंने मोनीर मिया तथा उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिया को उसके घर से जबरन ले जाया गया पुलिस वाहन के अंदर उसके साथ मारपीट की गई और अंतत: पुलिसकर्मियों द्वारा की गई पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई। 

परिवार को अपराह्न करीब तीन बजे सूचित किया गया कि मोनीर मिया बीमार पड़ गया है और उसे उनाकोटी जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां सुबह करीब 4:40 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से उसके रिश्तेदारों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया जिसके परिणामस्वरूप अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी। 

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर पत्रकारों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पोस्टमाटर्म के बाद गुरुवार को बाद में मिया का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया जबकि परिवार के सदस्यों ने इस घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News