नोएडा में व्यक्ति ने की महिला मित्र की हत्या, खुद भी आत्महत्या का किया प्रयास

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 02:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में 22 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

अतिरिक्त उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) हृरदेश कठेरिया ने बताया कि सेक्टर 63 पुलिस थाने को स्थानीय निवासियों ने बुधवार रात लगभग 10 बजे छिजारसी गांव में हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने दोनों को घायल अवस्था में पाया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि पुरुष का इलाज किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News