श्रीनगर के लाल चौक तिरंगा फहराने पहुंचा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 06:28 PM (IST)

 श्रीनगर :  जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश में एक शख्स को हिरासत में लिया है। श्रीनगर के लाल चौक पर घंटाघर के ऊपर एक शख्स ने तिरंगा फहराने की कोशिश की तो वहां के स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उसके बाद मौके पर आई पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बीचोबीच स्थित लाल चौक व्यवसायिक हब माना जाता है। तिरंगा फहराने की कोशिश से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, वे स्थानीय नहीं हैं। ये लोग क्लॉक टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब लोग लाल चौक पर क्लॉक टावर पर तिरंगा फहरा रहे थे, तब स्थानीय लोग इसका विरोध करने लगे। 

PunjabKesari
देखते ही देखते काफी लोग वहां इक_ा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने तिरंगा फहरा रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। इस घटना को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। बता दें कि पहले के वर्षों में भी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर लोग लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर चुके हैं। 


पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने चुनौती दी थी कि केंद्र सरकार लाल चौक पर तिरंगा फहरा कर दिखाए। इसके बाद शिवसेना की जम्मू-कश्मीर शाखा ने अपनी एक टीम श्रीनगर भेजी थी ताकि लाल चौक पर तिरंगा फहराया जा सके। अब्दुल्ला ने कहा था कि वे पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराने की बात करते हैं लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि वे श्रीनगर जाएं और लाल चौक पर तिरंगा फहराएं। वे यह भी नहीं कर सकते हैं और पाक अधिकृत कश्मीर की बात करते हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News