चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- बेरोजगारों को ₹1500 और किसानों को दिए जाएंगे ₹4000, साथ मिलेगी ये सुविधा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 04:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले CM ममता बनर्जी ने अपनी कमर कस ली है। ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। ममता ने कहा है कि बंगाल में 10वीं पास बेरोजगार युवकों को 1500 रुपए और किसानों को 4000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार अब सीधे बैंक खातों में पैसा भेजेगी।

PunjabKesari

किसानों और युवाओं के लिए क्या है खास?

ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि अब 1 कट्ठा जमीन रखने वाले छोटे किसानों को भी प्रति वर्ष 4000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही, खेती के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली को पूरी तरह मुफ्त करने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर युवाओं के लिए 'युवा साथी' योजना के तहत 10वीं पास बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह लाभ अगस्त के बजाय अप्रैल महीने से ही लागू कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

15 फरवरी से लगेंगे विशेष कैंप

इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार 15 से 26 फरवरी तक पूरे बंगाल में विशेष कैंप आयोजित करेगी। कृषि, सिंचाई, बिजली और युवा कल्याण विभाग के ये कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे, ताकि पात्र लोग अपना पंजीकरण करा सकें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News