ईद के मौके पर केंद्र और BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- मोदीजी.... आप हमारे अधिकार नहीं  छीन सकते

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 01:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर से केंद्र और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। ईद के मुबारक मौके पर दुआओं के साथ-साथ दीदी के भाषण में सियासी तपिश भी साफ महसूस की गई। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि लोगों के नाम से 'SIR' (सम्मान सूचक शब्द) हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि"मैं इस मुद्दे को लेकर कोलकाता से दिल्ली तक गई हूं। कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मैंने लड़ाई लड़ी है ताकि आम जनता के अधिकार सुरक्षित रहें। हम अपने हक की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे।"

<

>

मोदी जी, आप हमारे अधिकार नहीं छीन सकते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल को अपनी उंगलियों पर नचाना चाहती है। ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाल में जबरन नियंत्रण कर 'राष्ट्रपति शासन' थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा, "हम डरने वाले नहीं हैं। जो डरते हैं, वो हार जाते हैं, और जो लड़ते हैं, वही जिंदगी में आगे बढ़ते हैं।"

BJP पर लगाया 'देश बांटने' का आरोप

ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला तेज करते हुए उसे "गुंडों और चोरों की पार्टी" करार दिया। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि कुछ लोग पैसे लेकर वोट बांटने का काम कर रहे हैं, जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। बीजेपी देश को बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन बंगाल की एकता इसे सफल नहीं होने देगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News