भगवान गणेश के गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 31, 2025 - 10:55 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पश्चिम गोदावरी ज़िले के नरसापुरम मंडल के पूर्वी तल्लू गांव में गणेश विसर्जन के दौरान निकाली गई एक शोभायात्रा के दौरान एक हादसा हुआ। गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान पूर्वी तल्लू गांव के तिरुमाला नरसिंहमूर्ति, जी मुरली, इमाना सूर्यनारायण और दिनेश के रूप में हुई है। दो अन्य को नरसापुरम सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। मोगलथुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

जामनगर में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान पिता और दो बेटों की डूबने से मौत
वहीं गुजरात के जामनगर शहर में रविवार को भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान 36 वर्षीय पिता और उनके दो बेटों की झील में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामेश्वर नगर निवासी प्रीतेश रावल, उनके बेटे संजय (16) और अंश (4) दोपहर में डूब गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News