महाराष्ट्र राजनीतिक संग्राम: शिवसेना, एकनाथ शिंदे और भाजपा आज करेंगे बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 09:49 AM (IST)

नेसनल डेस्क:  महाराष्ट्र की राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। जिसे आदित्य ठाकरे संबोधित करेंगे।  यह बैठक दोपहर करीब 1 बजे हो सकती है। इस बीच शिव सेना ने 4 और बागी विधायकों के निलंबन के लिए उनके नाम महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पास भेजे हैं। इससे पहले 12 के नाम पार्टी की तरफ से भेजे गए थे। इन 16 विधायकों को आज नोटिस भेजा जा सकता है जिसका उन्हें सोमवार तक जवाब देना होगा।  

 एकनाथ शिंदे ग्रुप की 2 बजे बैठक 
वहीं एकनाथ शिंदे ग्रुप भी आज दोपहर 2 बजे बैठक करेंगे। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। मीडिया से संवाद करने के लिए प्रवक्ताओं का एक ग्रुप बनाया जाएगा।

देवेंद्र फडणवीस भी सहयोगी दलों के साथ करेंगे बैठक 
इसके साथ ही भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी सहयोगी दलों के साथ बैठक करके आगे की रणनीति तय करेंगे। इसके अलावा वे आज 11 बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News