3 बार के विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 02:11 PM (IST)
भरतपुर: राजस्थान में भरतपुर के रूपवास विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे कांग्रेसी नेता निर्भय लाल जाटव के निधन हो गया है। लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे निर्भय लाल जाटव ने शुकवार रात अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आज उनके पैतृक गांव महलपुर काछी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने जमीन से जुड़े कांग्रेस नेता जाटव के निधन पर शोक जताया है।
