मुंबई 26/11 : 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2023 - 10:24 AM (IST)

मुं‍बई: महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 15 साल पहले आज के ही दिन मुंबई पर हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए जान गंवाने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। 

बैस और शिंदे ने दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

बता दें कि आज के दिन आतंकियों ने ताज होटल समेत मुंबई के कई जगहों पर अटैक कर 166 मासूम लोगों की जान ले ली थी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 9 आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया था जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था।

 26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे। उनके हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे तथा कई अन्य लोग घायल हुए थे। यह हमला 26 नवंबर को शुरू हुआ था और 29 नवंबर तक चला था। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताजमहल पैलेस एंड टॉवर, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन सामुदायिक केंद्र जैसे स्थानों को निशाना बनाया गया था। अजमल कसाब जिसे जिंदा पकड़ा गया था।  उसे चार साल बाद 21 नवंबर, 2012 को फांसी दे दी गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News