गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! 25-26-27-28-29 अप्रैल को कहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया 7 दिन का अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 12:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे इलाकों में सूरज आग उगल रहा है और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्म हवाओं की वजह से लोगों का दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 7 दिनों में कई राज्यों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। जानें 25-26-27-28-29 अप्रैल को कहां कैसा रहेगा मौसम मिजाज।

कहां हो सकती है बारिश और आंधी?

पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 25-27 अप्रैल तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28-29 अप्रैल को तेज बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी (50-60 किमी/घंटा)।
सिक्किम: 26-27 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत: कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में अगले 7 दिन हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है (30-40 किमी/घंटा)।
पूर्वी और मध्य भारत: ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26-29 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान की संभावना है।

उत्तर कर्नाटक में 26 अप्रैल को ओले भी गिर सकते हैं।

हीटवेव का खतरा कहां है?

  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दिल्ली में गर्मी बढ़ने वाली है। इन जगहों पर हीटवेव (लू) चल सकती है।
  • ब्रह्मपुरी (विदर्भ) में तापमान सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

  • अगले 3 दिनों (26 से 28 अप्रैल) तक आसमान में हल्के बादल रहेंगे और गर्म हवाएं चलेंगी।
  • तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहेगा और गर्मी और बढ़ेगी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News