माओवादियो ने दी CM फडणवीस को धमकी, सामने आया खत

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 06:19 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र में माओवादियों ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी पत्र भेजा है। राज्य के गृहमंत्री ने इसकी पुष्टि की है। राज्य गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लोगों को धमकी भरे दो पत्र मिले हैं। पत्रों में महाराष्ट्र के गडचिरौली में माओवादियों के मुठभेड में मारे जाने के संबंध में लिखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सीएम और उनके परिवार की कर दी गई कड़ी सुरक्षा
गडचिरौली में 16 अप्रैल को पुलिस कमांडो और सीआरपीएफ के जवानों के साथ माओवादियों की मुठभेड में कई माओवादी मारे गए थे। इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद मुख्यमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फडनवीस की सुरक्षा की समीक्षा आला पुलिस अधिकारी भी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News