CM फड़णवीस को उम्मीद, BJP और शिवसेना एक साथ लड़ेगी 2019 के चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Oct 30, 2018 - 04:28 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सहयोगी पार्टी शिवसेना द्वारा केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की अगुआई वाली सरकारों की लगातार आलोचना के बावजूद उम्मीद जताई है कि दोनों पार्टियां 2019 के आम चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना इस राजनीतिक तथ्य से वाकिफ है कि अगर दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें नुकसान होगा, क्योंकि कांग्रेस, राकांपा और अन्य के एक साथ आने से विपक्ष का वोट बैंक संगठित हो गया है।  

PunjabKesari


फड़णवीस सरकार के पूरे हो रहे हैं चार साल
बुधवार को फड़णवीस सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को देर रात चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आम चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा ने इस विचार का विरोध किया है। इस दौरान उन्होंने हाल की मीडिया की उन रिपोर्टों को बकवास बताया, जिसमें दिल्ली की एक एजेंसी के सर्वेक्षण के हवाले से कहा गया है कि भाजपा के छह सांसद और 50 विधायक अपने खराब प्रदर्शन के कारण चुनाव में हार का सामना कर सकते हैं। इसके विपरीत उन्होंने कहा कि भाजपा का आंतरिक सर्वेक्षण उत्साहजनक है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के अधिक से अधिक विधायक चुने जाएंगे।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News