महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द!, डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिए ये संकेत

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 10:49 PM (IST)

अहमदनगरः  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा। वह राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। 

पिछले साल 18 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली थी जगह
यह सरकार पिछले साल 30 जून अस्तित्व में आई थी तथा एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री एवं फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले साल नौ अगस्त को 18 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। 

मंत्रिपरिषद् में हो सकते हैं अधिकतम 43 सदस्य 
नियमानुसार, राज्य की मंत्रिपरिषद् में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल विस्तार शीघ्र ही होगा।'' उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत को ‘बोल घेवड़ा' (यह मराठी शब्द है, जिसका अर्थ बातूनी होता है) कहा। पटोले और राउत शिंदे सरकार के कटु आलोचक हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News