महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 12 घंटे में 17 मरीजों की मौत...सामने आई यह बड़ी वजह

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2023 - 03:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक ही रात में 17 मरीजों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई से सटे ठाणे जिले के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक रात में 17 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है, जिन 17 मरीजों की मौत हुई है उनमें 12 मरीज़ ICU में और दो मरीज जनरल वॉर्ड भर्ती थे जबकि कैजुअल्टी में दो मरीज भर्ती थे। इसके अलावा एक मरीज पीडिट्रिक डिपार्टमेंट में भर्ती था जिनकी मौत हुई है हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

 

डॉक्टर्स की और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा अस्पताल

बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर्स की और कर्मचारियों की भारी कमी है।  सीएम एकनाथ शिंदे का ठाणे से अच्छा खासा जुड़ाव है। ऐसे में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में हुई इस घटना के बाद से सवाल उठने लगे हैं। जानकारी मिलने पर विधायक जितेंद्र अव्हाड भी अस्पताल पहुंचे। एक बार फिर कालवा अस्पताल चर्चा में आ गया है।

 

मामले के संबंध में पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने कहा, ‘‘हमें पिछले 24 घंटों में 17 मौतों की जानकारी मिली है। हमें बताया गया है कि प्रति दिन सामान्य आंकड़ा छह से सात है।'' उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल प्रबंधन ने हमें बताया कि कुछ मरीज गंभीर अवस्था में वहां पहुंचे और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ बुजुर्ग थे। इतनी अधिक संख्या में मौतों के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हमने अस्पताल में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News