महंत ऋषिवन बने जम्मू-कश्मीर षड्दर्शन साधु समाज के अध्यक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 08:18 PM (IST)

साम्बा: जम्मू कश्मीर षड्दर्शन साधु समाज की विशेष बैठक आज साम्बा जिले के निहालकी-सरोर अड्डा स्थित बिजली महादेव मंदिर में आयोजित हुई जिसमें समिति के पूर्व प्रधान स्वर्गीय पीर महंत रवि नाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात उधमपुर, रियासी, अखनूर, जम्मू, कठुआ व साम्बा से आए हुए साधू-संत समाज ने एकमत से महंत ऋषिवन जी महाराज को समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। महंत ऋषि वन जी महाराज जम्मू के शालामार स्थित ऐतिहासिक श्री रणबीरेश्वर मंदिर के महंत हैं। इसके साथ ही महंत गोपालानंद गिरि जी महाराज को सर्वसम्मति से समिति महामंत्री चुना गया।

 

बैठक में महंत सोम गिरी जी, महंत शरण गिरी,  महंत शिव शंकर गिरी, महंत विजय गिरी, महंत सुंदर नाथ, महंत आत्मा दास सहित बड़ी संख्या में साधू-संत भी उपस्थित रहे जिन्होंने जम्मू कश्मीर षड्दर्शन साधु समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष महंत ऋषि वन जी महाराज को शुभकामनाएं दी व हार पहना कर उनका स्वागत किया। बैठक में साम्बेश्वर मंदिर, शिवदोआला साम्बा के महंत दत्तगिरी महाराज ने जम्मू अशोक नगर-सतवारी में चल रहे विवाद पर रोष जताया और कहा कि गत 18 दिनों से मंदिर को लेकर गुंडागर्दी चल रही है व कुछ असामाजिक तत्वों की गतिविधियां से साधू समाज में रोष है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News