मस्जिद की सीढिय़ों पर दो बार फिसली हिलेरी क्लिंटन, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 11:48 AM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मांडव के दौरे पर आई अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिटंन 12 मार्च को ऐतहासिक होशांग शाह के मकबरे की सीढिय़ां उतरते समय दो दफा फिसल गईं। 


दरअसल होशांग शाह के मकबरे की सीढिय़ां उतरते वक्त दो बार हिलेरी का पैर फिसल गया और वह गिरते-गिरते बचीं। जब हिलेरी का संतुलन बिगड़ा तब उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। क्लिंटन जब सीढिय़ां उतरते वक्त दूसरी बार फिसलीं तब उनके साथ मौजूद टूर एडवाइजर और सुरक्षाकर्मियों ने उनकी सेंडल उतरवाई, उन्हें सहारा दिया, उसके बाद हिलेरी बिना सेंडल के ही पूरी सीढिय़ां उतरीं। जब हिलेरी ने पूरी सीढिय़ां उतर ली तब उन्हें दोबारा सेंडल पहनाई गई।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News