10वीं के छात्र को दिल दे बैठी मैडम, दोनों घर से हुए फरार

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 06:12 PM (IST)

नेशनल डेस्कः हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने आए छात्र और मैडम को पहली नजर में ही प्यार हो गया। कुछ दिनों में ही प्यार परवान चढ़ गया। जिसके चलते छात्र और मैडम दोनों ही अपने प्यार में टूटकर फरार हो गए। दोनों ही परिवारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है लेकिन बदनामी के डर से घटना की तहरीर नहीं दी।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाती है। बताया गया है कि इसी कॉलेज में इंटर कॉलेज भी है। इसमें कुछ समय पहले ही हाईस्कूल की परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर हाईस्कूल की परीक्षा देने आया था। इस दौरान किशोर और मैडम के बीच बातचीत हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा।

पुलिस के मुताबिक, दोनों कुछ दिन पहले ही फरार हो गए। छात्र और मैडम के घर ना पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू हुई। काफी तलाश के बाद दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद छात्र और मैडम के परिजनों को जानकारी हो गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं आए तो छात्र और मैडम के परिजन रामगढ़ थाना पहुंचे और मामले की पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, दोनों ही परिवार इस घटना के बाद से बदनामी के डर से सहमे हुए हैं और कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। जिसकी वजह से दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News