फिर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत के लोग कब देख पाएंगे यह खगोलीय घटना

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 09:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: साल 2020 दुनिया के लिए कई उतार-चढ़ाव लेकर आया है। इस वर्ष छह ग्रहण होंगे जिनमें चार चंद्र और दो सूर्य हैं। 21 जून को सूर्य ग्रहण अब 5 जुलाई को फिर से उपच्‍छाया चंद्रग्रहण लगने वाला है। करीब पचास साल के बाद तीस दिनों के अंदर तीन ग्रहण का संयोग आया है। 

PunjabKesari

इन देशों में नजर आएगा ग्रहण
5 जुलाई को लगने वाले ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ेगी, जिसकी इसकी अवधि करीब सवा तीन घंटे होगी। इस ग्रहण को एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका, साउथ अमेरिका और अटलांटिक ओशन क्षेत्र में देखा जा सकेगा। इसके अलावा दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और हिंद महासागर के इलाके में भी यह नजर आएगा। भारत में चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 3 बजकर 7 मिनट से रात के 8 बजकर 37 मिनट और 23 सेकंड तक होगा। दिन होने के कारण हम चंद्रग्रहण को यहां देख नहीं पाएंगे। 

PunjabKesari

क्यों लगता है उपच्‍छाया चंद्रग्रहण
उपच्‍छाया चंद्रग्रहण में चंद्रमा के आकार पर कोई प्रभाव नही पड़ता। इसमें चंद्रमा की चांदनी में धुंधलापन आ जाता है। विज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसा ग्रहण तब लगता है जब सूरज, धरती और चांद एक सीध में नहीं आ पाते। सूरज की रोशन का कुछ हिस्‍सा चांद की सतह तक पहुंचने से धरती रोक लेती है। तब चांद की बाहरी की बाहरी सतह के पूरे हिस्‍से को धरती कवर कर लेती है जिसे उपच्‍छाया कहते हैं। 

PunjabKesari

नंगी आंखों से देख सकते हैं ग्रहण
उपच्‍छाया के अलावा दो प्रकार के ग्रहण और होते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण जिसमें धरती पूरी तरह से चांद को ढंक देती है। आंशिक चंद्रग्रहण में चांद की सतह का कुछ हिस्‍सा दिखता रहता है। चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष सावधानी की जरूरत नहीं होती है। यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है इसलिए आप इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News