लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी उत्तरी कमान के कमांडर नियुक्त

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 11:55 PM (IST)

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। उत्तरी कमान पाकिस्तान के साथ लगी हुई जम्मू-कश्मीर सीमा और चीन के साथ लगे लद्दाख की समग्र सुरक्षा को देखता है। लेफ्टिनेंट जनरल जोशी के पास कश्मीर में आतंक रोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है। वह लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह लेंगे। 

PunjabKesari
सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जनरल जोशी अभी उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ पद पर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह एक फरवरी को यह पदभार संभालेंगे। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती को सदर्न कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी की जगह लेंगे। सैनी सेना के उप प्रमुख बनेंगे। उप सेना प्रमुख का पद जनरल एम एम नरवणे के सेना प्रमुख बनने के बाद से खाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News