LPG का संकट मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा: प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 03:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश में रसोई गैस एलपीजी की कथित किल्लत मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर जनता कितना बर्दाश्त करेगी? लोकसभा सदस्य ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हर चीज के दाम बढ़ गए हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा, ''लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं और अब LPG के लिए जूझ रहे हैं। यह मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा है।'' प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर सदन में इन मुद्दों पर चर्चा होती तो अच्छा होता और सदस्य वहां जनता के सवाल उठा पाते। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News