पति छोड़ प्रेमी को अपनाया, हुआ कुछ ऐसा कि कांप उठी रूह

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2016 - 10:21 PM (IST)

अशोक नगर, (मध्य प्रदेश): जिंदगी में खुशियां व सुकून की तलाश में शांति बाई ने पति को छोड़कर प्रेमी का दामन थाम लिया था, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आज शांति बाई का सुख-चैन सब छिन चुका है। वह न तो पति के कंधे पर सिर रख सुख की सांस ले सकती है और न प्रेमी का हाथ पकड़ जिंदगी की डगर पर चल सकती है...। 
 
यह कहानी है अशोक नगर जिले के शाडौरा गांव की। शांति बाई की शादी झीला जलालपुर गांव में दौलत सिंह पुत्र हल्कैया से हुई थी। लेकिन दोनों के बीच अनबन के चलते शांति चार साल से पति का घर छोड़ शाडौरा में अपने प्रेमी दीपक खटीक पुत्र कल्लू खटीक के साथ रह रही थी।
 
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की रात दीपक प्रेमिका शांति के पति के गांव झीला जलालपुर आया था। यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच संघर्ष तेज हो गया। संघर्ष में महिला के पति और प्रेमी को गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, महिला का जेठ मि_ू लाल को भी गंभीर रूप से घायल होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News