अरविंद केजरीवाल को प्रपोज करने में ही लग गए थे 4 महीने, पढ़ें पूरी लव स्टोरी

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2016 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा विरोधियों के निशाने पर रहे हैं। उनकी राजनीति से जुड़े कई फैसलों पर खबरें छपती रही हैं लेकिन अब हम आपके सामने ला रहे हैं उनकी जिंदगी का एक अलग ही हिस्सा। अपनी साफगोई के कारण मशहूर अरविंद केजरीवाल ने भी प्रेम विवाह किया है। उनकी पत्नी का नाम सुनीता है। दोनों की लवस्टोरी आईआरएस प्रशिक्षण के दौरान शुरू हुई। जैसे कई लोग केजरीवाल की ईमानदारी के कारण उन्हें पसंद करते हैं वैसे सुनीता भी इसी कारण उन्हें पसंद करती थी।
 
दोनों की मुलाकात नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में पहली बार हुई। यह एकेडमी नागपुर में है। धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा। अरविंद को सुनीता को प्रपोज करने में ही चार माह लग गए। इजहार कबूल हुआ तो दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला कर लिया।
 
 
दरअसल समाज सेवी अन्ना हजारे से जुडऩे से पहले केजरीवाल आईआरएस (इंडियन रेवेन्यू सर्विसेस) में जॉब करते थे। जॉब छोडऩे के बाद उन्होंने एनजीओ भी शुरू किया। जब दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीती तो केजरीवाल ने सबके सामने पत्नी सुनीता को थैंक्यू कहा।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News