‘प्यार या अत्याचार?’ सुपरस्टार सिंगर की फैन्स ने उतार दी पैंट, हाथों से संभालते दिखे इज्जत, लोग बोले- 'जिंदगी भर याद रखेगा'

punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 12:16 AM (IST)

नेशनल डेस्कः हॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘स्मैक दैट’, ‘लोनली’ जैसे सुपरहिट गानों से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले एकॉन इन दिनों इंडिया टूर 2025 पर हैं। लेकिन बेंगलुरु में हुए उनके शो के दौरान ऐसी घटना हुई कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई—क्या ये फैन-लव था या एक तरह का उत्पीड़न?

बेंगलुरु कॉन्सर्ट में फैन्स ने की हद पार — खींच दी एकॉन की पैंट

14 नवंबर को बेंगलुरु में परफॉर्म करते हुए एकॉन ने जैसे ही VIP सेक्शन की ओर रुख किया, आगे बैठे कुछ दर्शकों ने उनकी पैंट पकड़कर नीचे खींचनी शुरू कर दी। वीडियो में साफ दिखता है कि एकॉन लगातार एक हाथ से अपनी पैंट ऊपर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कपड़े न सरकें और उनकी इज्जत सुरक्षित रहे। इसके बावजूद एकॉन प्रोफेशनल तरीके से परफॉर्म करते रहे। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूज़र ज़ुमैर खाजा द्वारा डाला गया था, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zumair Khaja (@zumairkhaja)


सोशल मीडिया में नाराजगी की लहर

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने इसे फैन हरासमेंट, असम्मान और स्टार के साथ बदसलूकी बताया। एक यूजर ने लिखा, 'यह दुखद है, वे उन्हें मंच पर लाइव परेशान कर रहे थे। वह एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं जो उनके लिए प्रस्तुति देने की कोशिश कर रहे हैं और वे उन्हें परेशान कर रहे हैं।' एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की, 'यह क्या है भाई? यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।' कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि एकॉन पूरे प्रदर्शन के दौरान लिप-सिंक करते हुए दिखाई दिए। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि एकॉन कई गानों में लिप-सिंक कर रहे थे, पर बहुमत ने फैंस के दुर्व्यवहार को ही मुद्दा बताया। एक ने तो यहां तक कहा कि एकॉन अपना ये अनुभव जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। 

भारत से खास जुड़ाव रखते हैं एकॉन

शो से पहले एकॉन ने कहा था कि भारत उनके लिए हमेशा से “दूसरा घर” रहा है।
उन्होंने कहा था, “भारत की ऊर्जा, यहाँ के लोग और संस्कृति मुझे हमेशा खास महसूस कराते हैं। इस बार का टूर बेहद खास होगा। आइए मिलकर कुछ यादगार बनाते हैं।” एकॉन का भारत से संबंध लंबे समय से रहा है। SRK की फिल्म रा.वन का उनका गाना छम्मक छल्लो भारत में सुपर-हिट हुआ था। इससे पहले भी वे कई बार इंडिया आ चुके हैं।

इंडिया टूर 2025: दिल्ली से मुंबई तक धमाल

  • 9 नवंबर: टूर की शुरुआत दिल्ली से

  • 14 नवंबर: धमाकेदार शो — बेंगलुरु

  • 16 नवंबर: फाइनल शो – मुंबई में

मुंबई का शो पूरी तरह सोल्ड-आउट बताया जा रहा है और सुरक्षा भी बढ़ाई गई है ताकि बेंगलुरु जैसी घटना दोबारा न हो।

एकॉन कौन हैं?

एकॉन सेनेगल-अमेरिकन सिंगर-प्रोड्यूसर हैं, जो Smack That, Lonely, Right Now, Beautiful और I Wanna Love You जैसे दुनियाभर में सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 35 मिलियन से ज्यादा एल्बम बेचे हैं और दो बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किए जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep