Jagannath Rath Yatra: पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 09:59 AM (IST)
Puri Jagannath Rath Yatra : आस्था और भक्ति का अनूठा उत्सव 'भगवान श्री जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा' आज से बेहद हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गई है। इस पावन अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और दुनिया भर में फैले महाप्रभु के करोड़ों श्रद्धालुओं को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।
वार्षिक यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से पुरी से श्री गुंडिचा मंदिर तक श्रद्धालुओं द्वारा खींच कर ले जाया जाता है। इस भव्य उत्सव में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही यात्राएं निकाली जाती हैं।
President Droupadi Murmu extends her greetings and best wishes to all the devotees of Lord Jagannath across India and around the world on the auspicious occasion of the Shri Jagannath Rath Yatra. @rashtrapatibhvn | #DroupadiMurmu | #RathYatra | #ShriJagannathRathYatra | #UNI pic.twitter.com/Q9AlzOxONI
— United News of India (@uniindianews) July 16, 2026
मुर्मू ने 'एक्स' पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "महाप्रभु की रथयात्रा के पावन अवसर पर मैं देश-विदेश में श्रीजगन्नाथ के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।" उन्होंने कहा कि लोकमान्यता है कि इस पवित्र यात्रा की महान परंपरा के दौरान चक्रराज सुदर्शन, बड़े भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा सहित महाप्रभु श्रीजगन्नाथ भक्तों से मिलते हैं।
मुर्मू ने कहा, भक्तों और भगवान के मिलन का यह भावपूर्ण अवसर अद्वितीय होता है। मेरी प्रार्थना है कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की कृपा से हमारे देश और देशवासियों की सुख-समृद्धि में निरंतर वृद्धि होती रहे। जय जगन्नाथ!
