लंदन में दिवाली उत्सव की धूम ! 'जय हो गाने' पर जमकर झूमे कलाकार (Video)

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2023 - 11:58 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः ब्रिटन की राजधानी  लंदन में मेयर सादिक खान के द्वारा आयोजित वार्षिक दिवाली उत्सव में ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से  लोग शामिल हुए।  रविवार को ट्राफलगर स्क्वायर में करवाए गए  इस वार्षिक दिवाली उत्सव दौरान दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक चले इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने हिंदू, सिख और जैन समुदायों के परफार्मेंस, योग वर्कशॉप और कठपुतली शो का आनंद लिया।

 

इस अवसर पर  भारतीय मूल के एक लड़के ने कहा कि लंदन के लोगों को दिवाली मनाते हुए देखकर अच्छा लग रहा है। मेयर  का भाषण सुना, वे एक अद्भुत व्यक्ति हैं।  विवियन नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि मुझे डांस करना पसंद है। मैं पहली बार ट्राफलगर स्क्वायर आया हूं। यहां का माहौल अद्भुत है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी।समारोह में कलाकारों ने जय हो और जो है अलबेला जैसे बॉलावुड गानों पर डांस कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

PunjabKesari

उत्सव  में शामिल लोगों ने भारतीय व्यंजन भी आनंद लिया। मेयर सादिक खान के द्वारा आयोजित इस आयोजन में न केवल लंदन, बल्कि ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से सभी पृष्ठभूमि के लोग शामिल हुए। जेम्स नाम के स्थानीय व्यक्ति, जो पेश से शिक्षक भी हैं, ने पहली बार दिवाली मनाई। उन्होंने इसे बिल्कुल अविश्वसनीय बताया।  भारतीय मूल की एक लड़की ने कहा- यह पहली बार है, जब मैं भारत के बाहर दिवाली का अनुभव कर रही हूं। इसलिए यह बहुत अच्छा लग रहा है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News