अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोलीं- लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 08:50 PM (IST)

इंदौरः लोक सभा अध्यक्ष और इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन ने आज अगला लोकसभा चुनाव नहीं लडऩे की अटकलों को विराम दे दिया। महाजन आज यहां अपने गृह नगर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत एक बहुउद्देशीय कला संकुल के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुँची थी। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुये स्पष्ट कहा कि वे बतौर सांसद इंदौर को बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व दे रही हैं।

उन्होंने इशारों में कहा फिलहाल तो वे स्वस्थ है लिहाजा इंदौर की चाबी अपने पास ही रखेंगी। इंदौर लोकसभा सीट से आगामी चुनाव में कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह या ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके सामने चुनावी मैदान में उतारे जाने की चल रही खबरों पर महाजन ने कहा यह अच्छी बात है कि अच्छे लोग चुनाव मैदान में उतरें ...कांग्रेस का यदि कोई वरिष्ठ नेता मुझे चुनौती देता है तब मुझे अच्छा लगेगा।
 

यहाँ स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कुछ खबरों में श्रीमती महाजन के आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लडऩे का दावा किया गया था। साथ ही इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आगामी लोकसभा चुनाव में इंदौर लोकसभा सीट से उतारे जाने की अटकलें लगायी जा रहीं हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News