केरल में 9 और 11 दिसंबर को होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, सामने आई वोटर्स लिस्ट, NRI वोटर्स भी होंगे वोटिंग का हिस्सा

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 05:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल में 9 और 11 दिसंबर को  local body elections होने वाले हैं। केरल राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इन चुनावों का ऐलान कर दिया है। अगले महीने होने वाले इन चुनावों के लिए Model Code of Conduct तत्काल प्रभाव से पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ए. शाहजहां ने बताया कि 1,200 में से 1,199 स्थानीय निकायों में चुनाव होंगे। मट्टनूर नगरपालिका में चुनाव नहीं होंगे क्योंकि उसकी परिषद का कार्यकाल 2027 तक वैध है।

PunjabKesari

  • मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक।
  • मतों की गिनती: 13 दिसंबर को होगी।
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 21 नवंबर।
  •  नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 24 नवंबर।

PunjabKesari

वोटर्स और वार्ड की संख्या

इस बार के स्थानीय निकाय चुनाव में वार्डों की संख्या बढ़ी है। delimitation process के बाद 1,200 स्थानीय निकायों में वार्डों की संख्या 21,900 से बढ़कर 23,612 हो गई है। इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 2,84,30,761 हैं। इनमें 1,50,18,010 महिलाएं, 1,34,12,470 पुरुष और 281 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। NRI के लिए अलग से 2,841 मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। पूरे राज्य में कुल 33,746 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इन चुनावों में 941 ग्राम पंचायतों, 152 ब्लॉक पंचायतों, 14 जिला पंचायतों, 86 नगर पालिकाओं और 6 निगमों के लिए वोट डाले जाएंगे। पूरक मतदाता सूचियां 14 नवंबर को जारी की जाएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News