दिल दहला देने वाला हादसा: रोहिंग्या शरणार्थियों की पलटी नाव, 11 की मौत से मचा हाहाकार
punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 03:07 PM (IST)
नेशनल डेस्क। म्यांमार (Myanmar) से बेहतर जीवन की तलाश में निकलने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथिदौंग इलाके से करीब तीन हफ्ते पहले लगभग 300 रोहिंग्या एक बड़े जहाज पर सवार हुए थे। यह जहाज मानव तस्करी सिंडिकेट्स द्वारा संचालित किया जा रहा था जो रोहिंग्याओं को अवैध तरीके से समृद्ध देशों में पहुंचाता है। थाईलैंड-मलेशिया समुद्री सीमा (Thailand-Malaysia Sea Border) के पास पलट गई। मलेशियाई अधिकारियों ने इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

समुद्री सीमा के पास नाव पलटी
रास्ते में इन रोहिंग्याओं को छोटी-छोटी नावों में बांट दिया गया था। दुर्घटनाग्रस्त हुई एक नाव पर करीब 70 रोहिंग्या सवार थे। रविवार को यह नाव थाईलैंड-मलेशिया समुद्री सीमा (Thailand-Malaysia Sea Border) के पास पलट गई। मलेशियाई अधिकारियों ने इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों ने यह आशंका भी जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

13 बचाए गए, अन्य की तलाश जारी
मलेशियाई अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। 13 रोहिंग्याओं की जान बचा ली गई है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी रोहिंग्या लापता हैं जिनकी तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर T2 टर्मिनल पर नमाज पढ़ने को लेकर मचा बवाल, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
230 अन्य रोहिंग्याओं की कोई खबर नहीं
इस पूरे मामले में चिंता की एक बड़ी वजह यह भी है कि जो 300 रोहिंग्या म्यांमार से निकले थे उनमें से लगभग 230 रोहिंग्याओं को दूसरी नावों पर रवाना कर दिया गया था लेकिन उनकी कोई खबर नहीं है। मलेशियाई अधिकारी उनकी भी तलाश कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर रोहिंग्या संकट और अवैध मानव तस्करी की भयावहता को उजागर किया है।
