Life Insurance Policy पर नए नियम लागू, अब पहले साल में भी मिलेगा सरेंडर रिफंड, जानें नया कैलकुलेशन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2024 - 11:42 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  अब बीमाधारकों के लिए लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को सरेंडर करना और भी फायदेमंद हो गया है। बीमा नियामक संस्था द्वारा लागू किए गए नए नियमों के तहत, यदि कोई पॉलिसीहोल्डर अपनी पॉलिसी सरेंडर करता है, तो उसे पहले से अधिक राशि रिफंड में मिलेगी। नए नियमों के तहत इंश्योरेंस कंपनियों को अब पॉलिसी पर स्पेशल सरेंडर वैल्यू (SSV) देनी होगी, जिससे पॉलिसीहोल्डर्स को अधिक लाभ मिलेगा।

सरेंडर वैल्यू और नए प्रावधान:

बीमा पॉलिसी को मैच्योरिटी से पहले सरेंडर करने पर बीमा कंपनी द्वारा दी जाने वाली राशि को सरेंडर वैल्यू कहा जाता है। अब नए नियमों के तहत स्पेशल सरेंडर वैल्यू (SSV) को बेहतर बनाया गया है, जिसमें पॉलिसीहोल्डर द्वारा जमा किए गए प्रीमियम और मिलने वाले लाभ का आकलन किया जाएगा।

  • पुराने नियमों के अनुसार, पॉलिसी के पहले साल में सरेंडर करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता था।
  • नए नियम अब यह कहते हैं कि पॉलिसी सरेंडर करने पर पहले साल से भी रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा।

सरेंडर वैल्यू का प्रतिशत:

सरेंडर करने के समय बीमा कंपनियां पॉलिसीधारक को प्रीमियम का एक निश्चित प्रतिशत वापस करती हैं, जो निम्नलिखित है:

सरेंडर अवधि सम एश्योर्ड (राशि) सरेंडर वैल्यू प्रीमियम का प्रतिशत
1 साल ₹60,000 ₹31,295 62.59%
2 साल ₹1,20,000 ₹67,284 67.28%
3 साल ₹1,80,000 ₹1,08,495 72.33%
5 साल ₹3,00,000 ₹2,08,967 83.59%
7 साल ₹4,20,000 ₹3,38,083 96.60%
9 साल ₹5,40,000 ₹5,02,235 111.7%

नए और पुराने नियमों में अंतर:

-पहले साल में सरेंडर करने पर अब रिफंड मिलेगा।

-पहले 3 साल बाद सरेंडर करने पर 35% तक रिफंड मिलता था, अब सरेंडर करने पर अधिक प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा।

स्पेशल सरेंडर वैल्यू की गणना:

नए नियमों के अनुसार, स्पेशल सरेंडर वैल्यू कम से कम मौजूदा पेडअप सम एश्योर्ड के बराबर होनी चाहिए। यदि आपने 10 लाख रुपये की पॉलिसी ली है, लेकिन केवल 2 साल तक ही प्रीमियम भर पाए हैं, तो आप 2 लाख रुपये के सम एश्योर्ड के हकदार होंगे।

  • पेडअप सम एश्योर्ड के साथ आपको पेड-अप फ्यूचर बेनेफिट्स भी मिलेंगे।
  • 5 साल से कम की लिमिटेड प्रीमियम पॉलिसी के लिए पहले साल के बाद सरेंडर वैल्यू तुरंत उपलब्ध होगी।

ब्याज की गणना:

सरेंडर वैल्यू पर ब्याज की गणना 10 साल की गवर्नमेंट बॉन्ड यील्ड के आधार पर होगी, जिसमें बीमा कंपनियों को अधिकतम 0.5% का अतिरिक्त ब्याज देने का विकल्प होगा।

इन नए प्रावधानों से बीमाधारकों को उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर करने पर अधिक लाभ मिलेगा और उनके लिए पॉलिसी बदलने की प्रक्रिया भी आसान हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News