राजोरी में सड़क हादसा, 11 लोग घायल,  दो की हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 02:17 PM (IST)

जम्मू: राजोरी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में से दो की हाल गंभीर बनी हुई हैं। हादसा जिले के खवास लाटी क्षेत्र में हुआ है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार टैम्पो श्रज्ञ02।स्.9145  राजोरी से ख्वास क तरफ जा रहा था कि रास्ते में उसका नियंत्रण बिगड़ गया और लाटी के पास एक गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य चलाया और फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News