घर में घुसा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन करने आए अधिकारियों को दबोचा

punjabkesari.in Friday, Mar 09, 2018 - 04:58 PM (IST)

इंदौरः इंदौर के पल्हर नगर में एक घर में तेंदुआ घुस आने से हड़कंप मच गई। घर के लोगों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। जब लोगों को घर में तेंदुआ होने की खबर मिली तो वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। तेंदुओ के पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन इस दौरान उसने तीन लोगों को घायल कर दिया। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और बेहोश करने के लिए निशाना भी लगाया लेकिन जाल फांद कर वह दूसरे घर मे जा घुसा। इससे पहले की उस पर काबू पाया जाता उसने विभाग के अधिकारी को दबोच लिया।

घबराहट में अधिकारी के हाथ से भी डंडा छूट गया, हालांकि उन्होंने तेंदुए से खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की लेकिन ना-कामयाब रहे। तेंदुए ने उन्हें अपने दांतों और पंजों के बीच कस के दबोचा हुआ था। एक अधिकारी के बाद उसने दूसरे को भी घायल कर दिया। इसी दौरान वह बीच गली में आ गया और वहां के एक स्थानीय युवक को भी घायल कर दिया। करीब 3 घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया। वन विभाग ने उसे ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए 6 शॉट मारे गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News