कानून मंत्री किरेन रिजिजू का डांस देख इंप्रेस हुए PM मोदी, कहा- हमारे मंत्री भी अच्छे डांसर

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 04:48 PM (IST)

नई दिल्ली- केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का एक डांस वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ने भी की है। दरअसल,  रिजिजू ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम में लोक गीत पर डांस किया था जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था जिसे रीट्वीट कर प्रधानमंत्री ने उन्हें एक अच्छा डांसर बताकर सराहा।
 

पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ किरेन रिजिजू का स्वागत किया
पूर्वोत्तर राज्य के काजलंग गांव के स्थानीय सजोलंग लोग जिन्हें मिजी के नाम से भी जाना जाता है ने अपने पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ किरेन रिजिजू का स्वागत किया। रिजिजू ने ट्वीट कर बताया कि खूबसूरत काजलंग गांव में विवेकानंद केंद्र विद्यालय प्रोजेक्ट के कामकाज की समीक्षा के दौरान, जब भी मेहमान उनके गांव आते हैं तो सजोलंग के लोग इस तरह आनंद मनाते हैं। मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं। 
 

 झांझ और ढोल की आवाज के बीच  मंत्री जी ने किया डांस 
रिजिजू के साथ एक महिला भी पारंपरिक पोशाक में नृत्य करती दिख रही हैं। झांझ और ढोल की आवाज के बीच मंत्री लोगों के छोटे से समूह के बीच पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य करते दिख रहे हैं। वहां खड़े लोग भी बारी बारी से डांस कर रहे हैं और एक दूसरे की हौसला अफजाई कर रहे हैं।
 

हमारे कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी एक अच्छे डांसर हैं
रिजिजू का इस वीडियो को रीट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि हमारे कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी एक अच्छे डांसर हैं।अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा। बता दें किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम विधानसभा से सांसद हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News