ऑफ द रिकॉर्ड: कुशवाहा भी ‘डौले-शौले’ दिखाने लगे

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 02:48 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केवल तेदेपा सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ही राजग को अलविदा कहने की धमकियां नहीं दे रहे बल्कि मानव संसाधन मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा भी कुछ समय से ‘डौले-शौले’ दिखाने लगे हैं। वह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आर.एल.एस.पी.) के अध्यक्ष हैं और लोकसभा में उनकी पार्टी के 3 सांसद हैं। वह बिहार के एक प्रमुख कुरमी नेता हैं जो उस समय राजग में शामिल हुए थे जब 2013 में नीतीश ने मोदी से नाता तोड़ लिया था। तब भाजपा को एक कुरमी नेता की अत्यंत आवश्यकता थी। अब भाजपा ने नीतीश कुमार से हाथ मिलाया है तो कुशवाहा बहुत असुखद महसूस कर रहे हैं क्योंकि जद (यू) के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं इसलिए उन्होंने भी राजग को अलविदा कहने का फैसला लिया है।

बेशक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में उनके साथ लम्बी-चौड़ी बातचीत की थी और वायदा किया था कि उनके हितों का ख्याल रखा जाएगा तो भी कुशवाहा भाजपा पर भरोसा करने के मूड में नहीं हैं तथा राजद और अन्य पाॢटयों के साथ बातचीत चला रहे हैं। महाराष्ट्र में स्वाभिमान पक्ष के राजू सेठी द्वारा राजग से बाहर आने के बाद ङ्क्षहदुस्तानी अवाम मोर्चा(हम) अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी अलग हो गए और वह राजग व कांग्रेस के महागठबंधन से हाथ मिलाने की तैयारी में हैं। अकाली दल और शिवसेना पहले ही सार्वजनिक रूप में भाजपा की कार्यशैली की आलोचना कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News