जानें कहां जलेगा देश का सबसे बड़ा रावण? सिर्फ ढांचा तैयार करने में लगे 4 महीने

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2024 - 07:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देश के कई शहरों में रावण दहन की खास परंपरा है, जैसे मैसूर, कुल्लू और बस्तर। देश की राजधानी दिल्ली में भी दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल, दिल्ली की श्री राम लीला सोसाइटी ने दावा किया है कि उसने देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया है, जो 211 फीट ऊंचा है।

रावण का दहन

यह विशाल रावण द्वारका के सेक्टर 10 में जलाया जाएगा। सोसाइटी ने बताया कि इस ढांचे को बनाने में 4 महीने लगे। समिति ने समाज में बढ़ते पापों को देखते हुए इतना बड़ा रावण बनाने का निर्णय लिया है। रावण का दहन 12 अक्टूबर 2024 को दशहरे के दिन किया जाएगा, और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की थीम

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश गहलोत ने बताया कि इस साल की रामलीला की सजावट अयोध्या के पुराने राम मंदिर से प्रेरित है, जिसे ध्वस्त कर दिया गया था। कार्यक्रम का प्रवेश द्वार दक्षिण भारतीय मंदिरों की शैली में बनाए गए हैं, जिन्हें 'गोपुरम' कहा जाता है। इस आयोजन की सफलता के लिए, समिति ने दिल्ली एनसीआर से 400 से अधिक कलाकारों के ऑडिशन भी आयोजित किए थे।

सुरक्षा इंतजाम

कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा 200 स्वयंसेवक और 100 से अधिक सिविल अधिकारी कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News