तवांग में भारत-चीन की सेनाओं की झड़प पर जानिए क्या बोला अमेरिका, दोनों देशों को दी यह सलाह

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 09:05 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर  अमेरिका की भी प्रतिक्रिया आई है। अमेरिका ने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि यह बहुत अच्छी बात है कि दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं। अमेरिका ने कहा कि वह इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन प्रशासन इस बात से खुश है कि तवांग सेक्टर में टकराव के बाद दोनों देशों के सैनिक जल्दी से पीछे हट गए।

 

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पीयर ने कहा कि दोनों देश मौजूदा स्थिति पर द्विपक्षीय रास्तों का इस्तेमाल करे और इस मामले को शांति से सुलझाए। अमेरिका ने कहा कि हम भारत और चीन को बातचीत करने के लिए प्रेरित करते हैं, सीमाओं को लेकर जो भी विवाद है, बातचीत के जरिए समाधान किया जाए। इससे पहले चीन ने भी झड़प पर अपना बयान जारी किया था। चीन ने कहा था कि भारतीय सीमा पर स्थिति 'स्थिर' है।

 

बता दें कि तवांग में चीन ने इलाके में यथास्थिति बदलने की एकतरफा कोशिश की, तो उस दौरान जम्मू-कश्मीर राइफल्स, जाट रेजिमेंट और सिख लाइट इन्फेंट्री के सैनिक झड़प वाले स्थान पर मौजूद थे। चीनी डंडों और अन्य चीजों के साथ झड़प करने वाले थे। वहीं, भारतीय सैनिक भी तैयार थे। खबर है कि भारतीय जवानों ने चीनी सेना को खदेड़ दिया। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को मामूली चोटें आईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News