FMCG Price Hike 2026: आपके फेवरेट बिस्कुट, हेयर ऑयल और साबुन फिर से होने वाले हैं महंगे! इतने बढ़ सकते हैं Rate
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 01:31 PM (IST)
FMCG Price Hike 2026: आम आदमी के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब आपके रोजमर्रा का चीजें जैसे साबुन, बिस्कुट, डिटर्जेंट तक 3% से 5% महंगे हो सकते हैं। इस कीमत बढ़ोतरी से आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल सितंबर में सरकार ने GST कटौती का ऐलान किया था। इसके बाद अब कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं। आइए जानते हैं कीमत बढ़ोतरी के पीछे के मुख्य कारण-
कीमत बढ़ोतरी के पीछे के कारण
FMCG कंपनियों के सामने इस समय तिहरी चुनौती है, जिसके कारण वे कीमतों में इजाफा करने पर मजबूर हैं:
-
कच्चे माल की बढ़ती लागत: कच्चे तेल की कीमतों में आई मजबूती ने डिटर्जेंट और साबुन में इस्तेमाल होने वाले पैराफिन और सर्फेक्टेंट को महंगा कर दिया है। इसके अलावा, पिछले एक साल में नारियल तेल के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं।
-
रुपये में एतिहासिक गिरावट: 30 जनवरी 2026 को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले ₹92.02 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे बादाम, ओट्स और मूसली जैसे उन सामानों की 'इंपोर्ट कॉस्ट' बढ़ गई है जो विदेशों से मंगाए जाते हैं।
-
GST और मुनाफाखोरी नियमों का असर: अब तक कंपनियां 'मुनाफाखोरी विरोधी' नियमों के डर से टैक्स कटौती का फायदा ग्राहकों को दे रही थीं, लेकिन अब मार्जिन बचाने के लिए कीमतें बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है।

कौन-से प्रोडक्ट्स पर होगा असर?
|
कैटेगरी |
प्रभावित ब्रांड्स/आइटम्स |
संभावित वृद्धि |
|---|---|---|
|
होम केयर |
सर्फ एक्सेल, रिन, विम, डोमेक्स |
3-5% |
|
पर्सनल केयर |
वाटिका हेयर ऑयल, डाबर प्रोडक्ट्स |
2% |
|
खाद्य पदार्थ |
बिस्कुट, चॉकलेट, नूडल्स, ओट्स |
2-4% |
|
पेय पदार्थ |
टाटा टी, रियल जूस |
सीजनल बदलाव |

