किन्नौर हादसा: PM मोदी ने भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख देने का किया ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 11:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन में हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात कर उन्हें बचाव कार्यों में हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। उनके कार्यालय ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

PunjabKesari

इस आपदा में मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभी रेस्क्यू जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि कुछ वाहनों के साथ ही मलबे में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की एक बस भी दब गई थी। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली है जबकि एक ‘बोलरो' अब भी मलबे में दबी है।

PunjabKesari

स्थानीय पुलिस के सदस्य, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार रात करीब 10 बजे तलाश अभियान स्थगित कर दिया था। निचार तहसील के निगुलसारी क्षेत्र के चौरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर बुधवार दोपहर को भूस्खलन के बाद पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की एक बस आ गई थी, जो रिकांग पियो से शिमला होते हुए हरिद्वार जा रही थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News