बड़ा हादसा: अचानक भरभराकर गिर गया निर्माणाधीन ओवरब्रिज, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 10:31 AM (IST)

Kerala Bridge Collapse : केरल के चेरथला में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 (NH-66) पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां मंगलवार को एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई। हालांकि पुल का हिस्सा गिरते ही मौके पर मौजूद मजदूरों और राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया।

यह घटना उस समय हुई जब ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य चल रहा था। पुल का एक हिस्सा ढहने से कंक्रीट का मलबा नीचे सड़क पर गिर गया जिससे निर्माण कर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इस मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। 

यह भी पढ़ें: Rain Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में 1 से 6 जुलाई तक तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की। यह ओवरब्रिज केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के चौड़ीकरण परियोजना का हिस्सा है। घटना के तुरंत बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जायेगा कि पुल के ढहने के पीछे कोई संरचनात्मक खामी, निर्माण संबंधी लापरवाही या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन तो जिम्मेदार नहीं था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News