कोलकाता में बड़ा हादसा: ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की गिरी छत, मलबे में दबे कई मजदूर
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 03:28 PM (IST)
नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और बड़ा हादसा सामने आया है। आज दोपहर करीब 12:00 बजे ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम (Under-construction Warehouse) की छत अचानक भरभराकर ढह गई।
इस भीषण हादसे में वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), दमकल विभाग और भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। अब तक 4 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Arunachal Pradesh में बारिश का कहर: अचानक आई बाढ़ में बहे 18 मकान, 3 लोग लापता
बता दें जोकि तारातला इलाके के ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर इस बड़े गोदाम का निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से चल रहा था। आज दोपहर को जब मजदूर कंक्रीट और लोहे के भारी बीम के बीच काम कर रहे थे तभी छत का एक बहुत बड़ा हिस्सा ढह गया। लोहे के भारी-भरकम बीम और कंक्रीट का स्लैब गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। साइट पर काम कर रहे कई लोग मलबे की चपेट में आ गए जिन्हें निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
