Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के सत्य निकेतन में रेस्तरां के भीतर लगी भीषण आग, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 09:09 AM (IST)

Delhi Restaurant Fire: राजधानी दिल्ली के साउथ कैंपस (South Campus) के पास स्थित मशहूर सत्य निकेतन इलाके से आज सुबह-सुबह आग लगने की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थित एक रेस्तरां (Restaurant) में तड़के अचानक भीषण आग लग गई। सुबह का वक्त होने के कारण आसपास के इलाके में कुछ ही देर में हड़कंप मच गया। 

हालांकि दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया और समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

यह भी पढ़ें: 17 June Petrol-Diesel Price: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें क्या हैं आज के भाव?

एक अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को सुबह छह बजकर 10 मिनट पर सत्य निकेतन में मदर डेयरी के पास स्थित एक रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग रेस्तरां के भूतल पर रखे फर्नीचर एवं बर्तनों तक सीमित रही और सुबह छह बजकर 50 मिनट तक उस पर काबू पा लिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News