दुबई क्रीक में मछली पकड़ने के दौरान डूबा भारतीय

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 05:19 PM (IST)

 

दुबईः दुबई क्रीक में अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने के कारण एक भारतीय व्यक्ति बह गया। यह जानकारीबृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब सहद अब्दुल सलाम जद्दाफ जिले में अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ रहा था और अचानक से नदी के एक होल के जरिए नदी (क्रीक) में जा गिरा। पीड़ित केरल में कोल्लम जिले का रहने वाला था और उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News