केजरीवाल की पत्नी का ट्विटर वार, LG को ट्वीट कर दी चेतावनी

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 06:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जारी विवाद से हर कोई वाकिफ है। इसी बीच सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मैदान में उतर आई हैंं। उन्होंने ट्वीट के जरिए उपराज्यपाल पर जमकर भड़ास निकाली। यही नहीं सुनीता ने अनिल बैजल को कर्मों का फल भोगने के लिए भी चेताया।  


सीएम की पत्नी ने अपने ट्वीट में उपराज्यपाल को टैग कर लिखा कि आप जानते होंगे कि पूर्व एलजी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार के साथ जो किया उसके लिए वो खेद भी व्यक्त कर चुके हैं। मेरी विधवा बहन को परेशान करने के अलावा 'आप' सरकार का निरंतर उत्पीड़न करना अमानवीय है। ट्वीट में लिखा कि 'कर्म' कभी भी 'कर्ता' को नहीं छोड़ता है। इस ट्वीट को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और भाजपा विरोधियों ने भी रिट्वीट किया। हालांकि यह ट्विटर हैंडल वेरिफाइड नहीं है लेकिन इसे अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई बड़े नेता फॉलो करते हैं।

वहीं इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इसके जवाब में ट्वीट किया कि पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग की बीमारी का कारण मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों का भ्रष्टाचार उजागर करना है। यह ट्वीट वर्तमान उपराज्यपाल को चेतावनी है कि अगर आप केजरीवाल के भ्रष्टाचार पर बोले तो? बता दें कि सुनीता केजरीवाल कपिल मिश्रा और मोदी सरकार को भी ट्विटर पर टक्कर दे चुकी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News