पहले छुए पिता के पैर, फिर मां ने तिलक लगाकर उतारी आरती, घर लौटते ही केजरीवाल का स्वागत
punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 10:13 PM (IST)
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से अपने घर पहुंचे तो उनका माता-पिता ने शानदार स्वागत किया। घर पहुंचते ही अरविंद केजरीवाल ने अपने पिता और मां के पैर छुए। इसके बाद उनकी मां ने आरती उतार कर और तिलक लगाया और माला पहनाई। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया और उन्हें गोद में उठा लिया।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal received a warm welcome from his family members after he reached his residence.
— ANI (@ANI) May 10, 2024
He was released from Tihar Jail after the Supreme Court granted him interim bail till June 1.
(Source: AAP) pic.twitter.com/823356qw87
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में एक जून तक की जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल के गेट नंबर चार से बाहर आए तो जोर-शोर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल बजाए गए और नारेबाजी भी की गई। केजरीवाल के घर के बाहर भी ऐसा ही नजारा था, जहां लोग उनके हिरासत से रिहा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।