चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले पर बोले केजरीवाल, नेता को चांटा मारने का किया मन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 01:28 PM (IST)

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि हमारे देश ने पिछले 70 वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति की है लेकिन आज भी हमारे मन में कई सवाल उठते हैं।

जो देश बाद में हुए आजाद निकले आगे
केजरीवाल ने कहा कि जो देश हमारे बाद आजाद हुए वो हमसे भी आगे निकल गए। जो देश दूसरे विश्वयुद्ध में तहस-नहस हो गए थे, वो भी हमसे आगे निकल गए हैं लेकिन भारत के लोग मेहनती और कर्मठ होते हुए भी पिछड़े या डेवलपिंग कंट्री रहे क्योंकि उन देशों ने अपने लोगों के निर्माण पर पैसा खर्च किया। शिक्षा और स्वास्थ्य पर पैसा खर्च किया है।
 

हरियाणा घटना की निंदा की
केजरीवाल ने हाल ही में हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास द्वारा लड़की के साथ की गई छेड़छाड़ पर कहा कि मैं महिलाओं से पूछता हूं कि क्या वो खुद को सुरक्षित मानती हैं, अभी एक नेता की बेटे ने छेड़छाड़ की तो पूरा सिस्टम उसे बचाने में लग गया। बयान तो यहां तक भी आए कि लड़की देर रात क्यों निकली, मेरा मन किया कि मैं उस नेता को चांटा मार दूं अगर कोई गलत काम करता है तो उसके अंदर कानून का खौफ होना चाहिए।

विकसित होने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी
केजरीवाल ने कहा कि जहां के लोग अनपढ़ हैं वो देश तरक्की और विकास कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी या स्मार्ट विलेज बनाने के लिए सबसे पहले स्मार्ट सिटीजन बनना जरूरी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News