मतदान से पहले हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल,मनोज तिवारी ने भी मंदिर में पूजा

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 07:40 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के मंदिरों में दर्शन किए। केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ कनाट प्लेस में खड़ग सिंह मार्ग स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की प्रगति के लिए प्रार्थना की। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘सीपी के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। देश और दिल्ली की तरक्की के लिए प्रार्थना की। भगवान जी ने कहा - “अच्छा काम कर रहे हो। 

इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो। फल मुझ पर छोड़ दो। सब अच्छा होगा।” मनोज तिवारी ने प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर और कालकाजी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा, ‘मैंने दिल्ली के लोगों की खुशी के लिए प्रार्थना की और देवी से आशीर्वाद मांगा कि वे लोगों को विवेकपूर्ण ढंग से मतदान करने में सक्षम बनाएं।' दिल्ली में कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शनिवार सुबह आठ बजे से आरंभ होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News