दिल्ली को संवैधानिक संकट में ढकेल रहे केजरीवाल

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2016 - 12:15 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय राजधानी को ‘संवैधानिक संकट’ में ढकेलने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कथित ‘‘निरंकुश, अराजक और अस्थिर रवैये’’ की आलोचना की गई। पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि समिति ने दो भाग में एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें पहले भाग में दुनियाभर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने और देश में सबसे गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की गई।  
 
वहीं प्रस्ताव के दूसरे हिस्से में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘‘निरंकुश, अराजक और अस्थिर रवैये’’ के चलते दिल्ली सरकार की ‘विफलता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया गया और दिल्ली को ‘संवैधानिक संकट’ में डालने एवं राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक व विकास कार्यों में ‘रकावट’ लाने के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया गया। इस समिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली में सत्तारूढ़ आप द्वारा चलाए जा रहे ‘झूठे’ अभियान से लडऩे के लिए ‘अनुकूल’ मीडिया का उपयोग करने को कहा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News