ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान, अध्यादेश को लेकर मांगा समर्थन

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी पश्चिम बंगाल पहुंचे। केजरीवाल और उनके साथी ममता बनर्जी से मुलाकात कर रहे हैं। दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश पर ममता बनर्जी से समर्थन की मांग की है।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री और केजरीवाल के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश असंवैधानिक है। नीतीश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसले के बाद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है। सरकार को जो अधिकार दिया गया है उसे कैसे छीन सकते हैं।उन्होंने कहा कि सब लोग एकजुट हों, ताकि संविधान का ये लोग अपने ढंग से इधर-उधर कर रहे हैं उसे रोकें। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं और ऐसे में इस मुद्दे को लेकर हम उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। 

नीतीश ने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एकजुट हो जायें तो इस अध्यादेश को क़ानून बनने से राज्यसभा में रोका जा सकता है। यह 2024 का सेमीफ़ाइनल होगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार को अधिकार मिले हैं लेकिन गैर भाजपा शासित राज्य में केंद्र उन्हें परेशान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो परेशानी अरविंद केजरीवाल झेल रहे हैं हम उसके खिलाफ उनको समर्थन देने आए हैं। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो उपराज्यपाल में हिम्मत होती इस प्रकार का काम करने की? दिल्ली में भाजपा कभी वापसी नहीं करेगी। अरविंद केजरीवाल को जितनासताएंगे वह उतने ही मजबूत होंगे। दिल्ली में भाजपा कभी भी वापसी नहीं करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News