आठ बार सांसद रहे इस नेता की बेटी सड़क किनारे बेच रही है आम

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2016 - 11:50 AM (IST)

रांची: आठ बार सांसद, चार बार केंद्रीय मंत्री और दो बार विधायक रह चुके कडिय़ा मुंडा की बेटी सड़क पर आम बेचती दिखाई दी गई। करिया मुंडा की बेटी चंद्रवती सारू टीचिंग के प्रोफेशन में हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में भी काफी रुचि लेतीं है।
 
बच्चों की पढ़ाई के लिए जुटा रही है पैसे 
सड़क पर आम बेचने के बारे में उनका कहना है कि इस बार उनके बगीजे में जरूरत से ज्यादा आम आएं है, इसलिए बाकी आमों को बेचकर वे गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करने के लिए पैसे जुटा रही है। हालांकि वे अपने प्रोफेशन में काफी व्यस्त हैं, लेकिन सामाजिक कार्य के लिए किया गया उनका प्रयास सादगी की मिसाल है। उनके पिता करिया मुंडा भी राजनीति में गहरी पैठ रखने के बावजूद समय मिलने पर खेती-किसानी में हाथ आजमाते हैं और बेहद सादगी से जीवन जीते हैं।
 
बड़े राजनेता की बेटी होने के बाद भी वही सादगी 
हर तरफ इसी बात की चर्चा चल रही है कि इतने बड़े नेता की बेटी होकर भी चन्द्रावती सारू अपने पिता की तरह ही सरल स्वभाव और सादगी भरा जीवन जी रही है। मालूम हो कि झारखंड में अगर ईमानदार नेताओं की बात निकलती है तो उसमें सबसे पहला नाम लोकसभा पूर्व उपाध्य्क्ष और वर्तामन में झारखण्ड के खूंटी जिले से सांसद करिया मुंडा का ही नाम आता है। बगीचे में जरूरत से ज्यादा आम हुए हैं तो उन्हें सड़क किनारे बैठकर बेचने में यह बात आड़े नहीं आई कि वे झारखंड के बड़े नेता की बेटी हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News