कश्मीरी आतंकियों का एक और विवादित वीडियो आया सामने
punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2017 - 10:54 AM (IST)
श्रीनगर: कश्मीर से लगातार विवादित वीडियो आने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 2 युवक हथियार लिए हुए हैं और दोनों को एक गाना गाते हुए सुना जा सकता है। इस गाने के बोल हैं ‘आज कश्मीर लेंगे कल दिल्ली की बारी’ है। भारत को मुसलमान देश बनाने की बात वाला यह वीडियो 2 मिनट 20 सैकेंड का है। वीडियो में दोनों युवकों की दाढ़ी बढ़ी हुई है।
आज कश्मीर लेंगे,कल दिल्ली की बारी है
INNOCENT Jihadist sons of some POOR teacher r singing Healing Touch n PEACE song🤔
India is @ WAR @adgpi pic.twitter.com/q557WE1L7D
— Surendra Poonia (@MajorPoonia) April 19, 2017
कश्मीर में ही कहीं शूट किया गया है वीडियो
वीडियो को देख कर लगता है कि इसे कश्मीर में ही कहीं शूट किया गया है। दोनों युवक जो गीत गा रहे हैं, उसमें कहा जा रहा है कि अभी तो पहले कश्मीर हासिल किया जाएगा और उसके बाद दिल्ली की बारी होगी। दोनों भारत को एक मुसलमान देश बनाने की बात भी कर रहे हैं। वीडियो की सत्यता अभी तक साफ नहीं हुई है, लेकिन यह वीडियो कश्मीर में पहले से ही भड़की आग को और भड़काने का काम कर सकती है।