जयपुर: करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का हार्ट अटैक से निधन, पैतृक गांव में  होगा अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 08:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: करणी सेना के शीर्ष संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात निधन हो गया। लोकेंद्र सिंह कालवी को सोमवार देर रात हार्ट अटैक आया। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) के डॉक्टर्स ने रात करीब 2 बजे उनके निधन की पुष्टि की।

 

अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन जयपुर में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, लोकेंद्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार नागौर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव कालवी गांव में आज दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा। कालवी जून 2022 से ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती थे लेकिन सोमवार देर रात हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News